Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Chocolate mug cake: बच्चों के लिए दो मिनट में ऐसे बनाएं टेस्टी चॉकलेट मग केक, इसे बनाना है बेहद आसान

Chocolate mug cake: बच्चों के लिए दो मिनट में ऐसे बनाएं टेस्टी चॉकलेट मग केक, इसे बनाना है बेहद आसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज हम आपके लिए मग केक बनाने का तरीका बताने जा रहे है। क्रिसमस के मौके पर आप इसे ट्राई कर सकते है। सबसे अच्छी बात है इसे बनाने में न तो कोई झंझट है और न समय लगता है। मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। आप दो मिनट में चॉकलेट मग केक तैयार कर सकते है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

चॉकलेट मग केक बनाने के लिए सामग्री

3 बड़े चम्मच- मैदा
3 बड़े चम्मच -पीसी शक्कर
1/2 चम्मच- बेकिंग पाउडर
2 टेबल स्पून -कोको पाउडर
3 टेबलस्पून दूध
2 टेबलस्पून ऑयल
1 छोटा चम्मच वैनिला एक्सट्रेक्ट
चोको चिप्स

चॉकलेट मग केक बनाने की रेसिपी

चॉकलेट मग केक बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा कॉफी मग ले लें। अब कॉफी मग में सबसे पहले मैदा, पिसी हुई शक्कर, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लें। इसके बाद उसी मग में 3 टेबलस्पून दूध, 2 टेबलस्पून तेल और एक छोटा चम्मच वनीला एक्स्ट्रेक्ट डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से फेट लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

जब सभी चीजों का एक बैटर तैयार हो जाए तो उस पर चोको चिप्स डाल दें।अब मग को माइक्रोवेव ओवन के अंदर 2 मिनट बेक होने के लिए रख दें। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन बस 2 मिनट के अंदर आपका चॉकलेट मग केक बनकर तैयार है। अब इसे आप बच्चों को या फिर अपने घर पर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।

Advertisement