Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Paneer Malai Masala: त्यौहार के इस सीजन को बनाएं और भी खास, लंच या डिनर में ट्राई करें Paneer Malai Masala की रेसिपी

Paneer Malai Masala: त्यौहार के इस सीजन को बनाएं और भी खास, लंच या डिनर में ट्राई करें Paneer Malai Masala की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 2 नवंबर को कई लोग गोवर्धन पूजा मना रहे है। आज के दिन घरों में भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। साथ ही अन्य पकवान बनाए जाते है। त्यौहार के इस सीजन में अगर आप कन्फ्यूज हो रहे हैं आज क्या बनाऊं तो हम आपकी मुश्किल को थोड़ा आसान करते है। आज हम आपके लिए पनीर मलाई मसाला की रेसिपी लेकर आये है। जिसे आप बहुत ही आसानी से घर में तैयार कर सकते है। इसका स्वाद एकदम होटल रेस्टोरेंट जैसा लगेगा।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

पनीर मलाई मसाला बनाने के लिए जरुरी सामग्री

पनीर
एक टीस्पून घी,
एक चुटकी जीरा,
एक चुटकी हींग,
दो दालचीनी,
दो लौंग,
तीन से चार काली मिर्च,
एक छोटी इलायची,
एक तेजपत्ता,
दो छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए प्याज
तीन छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए टमाटर
दो टीस्पून नमक
दो टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
दो हरी मिर्च,
सात से आठ लहसुन की कली,
आधा इंच अदरक,
एक टीस्पून मगज के बीज
दो रोस्टेड काजू
दही
आधा चम्मच काली मिर्च,
एक टेबलस्पून धनिया पाउडर
आधा टीस्पून हल्दी
कसूरी मेथी
साबुत लाल मिर्च
तेज पत्ता
एक चुटकी हींग,
एक चुटकी जीरा
आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
दो चम्मच मलाई

पनीर मलाई मसाला बनाने का ये है तरीका

पनीर मलाई मसाला रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें फिर इसमें एक टीस्पून घी, एक चुटकी जीरा, एक चुटकी हींग, दो दालचीनी, दो लौंग, तीन से चार काली मिर्च, एक छोटी इलायची, एक तेजपत्ता, दो छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए प्याज और तीन छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए टमाटर डाल दें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

थोड़ी देर पकने के बाद अब इसमें दो टीस्पून नमक और दो टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दें। अब कम आंच में इसे पकने दें। दूसरी तरफ एक ओखली में दो हरी मिर्च, सात से आठ लहसुन की कली, आधा इंच अदरक, एक टीस्पून मगज के बीज और दो रोस्टेड काजू डाल कर मूसल से अच्छी तरह कूट दें। अब इस मिश्रण को पैन में पक रहे मसालों के साथ मिला दें।

अब पैन में आधा बाउल पानी डालें और मीडियम फ्लेम पर पकने दें। अब एक बड़े बाउल में फेंटी हुई दही, आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच काली मिर्च, एक टेबलस्पून धनिया पाउडर और आधा टीस्पून हल्दी डालकर मिला दें। इसके साथ पनीर को टुकड़ों में काट लें और पनीर को कसूरी मेथी और एक चौथाई हल्दी पाउडर के साथ मिला दें।

पैन पर पक रहे मसाले को ठंडा करने के बाद मिक्सी में पानी डालकर पीस लें। ध्यान रहे कि साबुत लाल मिर्च और तेज पत्ता पीसने से पहले मसाले से निकालना है।
अब एक साफ पैन लीजिए फिर उसमें घी, एक चुटकी हींग, एक चुटकी जीरा और पिसा हुआ मसाला डाल दें।

इसके साथ इसमें दही का मिश्रण भी मिला दें। अंत में इस मसाले में पनीर, तेजपत्ता और लाल मिर्च भी मिला दें और सबको लो फ्लेम पर पकने दें। अब थोड़ी देर बाद इसमें आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर और दो चम्मच मलाई मिलाकर अच्छी तरह से कम आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं। 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और सर्व करें।

 

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Advertisement