1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मलाइका अरोड़ा के पिता की छत से कूदकर मौत, मुंबई पुलिस ने बताया कि नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मलाइका अरोड़ा के पिता की छत से कूदकर मौत, मुंबई पुलिस ने बताया कि नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  के पिता अनिल अरोड़ा ( Anil Arora )  ने बुधवार को कथित तौर पर अपने मुंबई आवास की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  के पिता अनिल अरोड़ा ( Anil Arora )  ने बुधवार को कथित तौर पर अपने मुंबई आवास की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पढ़ें :- Video : तेज प्रताप यादव ने पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ टूटे रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा, बोले-'उसका अफेयर था, पुराने बॉयफ्रेंड से करती थीं चैट'!

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जब उनके पिता ने आत्महत्या की तब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  घर पर नहीं थीं। अभिनेत्री-मॉडल कथित तौर पर पुणे में थीं और घटना के बारे में जानने के तुरंत बाद, वे मुंबई वापस आ गए। यह चौंकाने वाली खबर मिलने के बाद, अभिनेत्री के पूर्व पति अरबाज खान (Arbaaz Khan) भी मलाइका के माता-पिता के आवास पर पहुंचे। कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...