1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Gochar 2025 : मंगल का 7 जून को होगा इस राशि में गोचर , केतु मंगल की युति से बनेगा कुजकेतु योग योग

Mangal Gochar 2025 : मंगल का 7 जून को होगा इस राशि में गोचर , केतु मंगल की युति से बनेगा कुजकेतु योग योग

ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल बदलने वाली है। मंगल ग्रह 7 जून को 2 बजकर 10 ए.एम पर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे और 28 जुलाई तक इसी राशि में संचार करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Gochar 2025 : ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल बदलने वाली है। मंगल ग्रह 7 जून को 2 बजकर 10 ए.एम पर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे और 28 जुलाई तक इसी राशि में संचार करेंगे। ज्योतिष में इस गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, शक्ति और शौर्य का कारक माना जाता है। शरीर में नाभि के आस-पास का क्षेत्र मंगल का क्षेत्र माना जाता है। जब मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका भी जीवन में कुछ सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जरूर होता है। 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही केतु विराजमान हैं। जब दो क्रूर ग्रहों की युति होती है तो कुंज केतु योग बनता है। जो अशुभ होता है। मंगल का राशि परिवर्तन कुछ विशेष राशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।इस गोचर के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए, आइये जानते है।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

पूजा-पाठ और दान
मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए। लाल कपड़ों का दान करें। मसूर की दाल का दान करें। शहद खाकर घर से निकलें। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।

मेष राशि
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोगों के लिए शुभ है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें।लेन- देन के लिए समय शुभ है

मिथुन राशि
कार्यों में सफलता के योग बन रहे है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

पढ़ें :- Surya Nakshatra Parivartan 2026 :  आज होगा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन , जानरें किन राशियों का होगा फायदा

कर्क राशि
वाद- विवाद से दूर रहें.गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है.नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा.शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी.व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं.

सिंह राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
आय के स्रोतों में वृद्धि होगी.मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशि
निवेश करने के लिए समय शुभ है। विवाह के योग बन रहे हैं। वाद- विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। भी भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

पढ़ें :- Saint Chinmay Krishna Das : बांग्लादेश में संत चिन्मय कृष्ण दास को मिली जमानत, फिर भी जेल में रहेंगे?

धनु राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि
निवेश के लिए समय शुभ नहीं है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस समय किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।

कुंभ राशि
धन- लाभ होगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
इस समय धैर्य से काम लें.आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा ।पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...