1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Manipur News: सीएम एन बीरेन सिंह के अग्रिम काफिले पर हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Manipur News: सीएम एन बीरेन सिंह के अग्रिम काफिले पर हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

मणिपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (Chief Minister N. Biren Singh) के अग्रिम काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। ये घटना उस दौरान हुई जब मुख्यमंत्री काफिले में नहीं थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Manipur: मणिपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (Chief Minister N. Biren Singh) के अग्रिम काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। ये घटना उस दौरान हुई जब मुख्यमंत्री काफिले में नहीं थे। हालांकि, इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। ये घटना आज सुबह की बताई जा रही है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : आयात शुल्क बढ़ने से सोना 8550 और चांदी 20500 रुपये महंगी, बाजार में हाहाकार

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह (Chief Minister N. Biren Singh) का सुरक्षा काफिला मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले में जा रहा था। यहां पर मंगलवार को एन. बीरेन सिंह कहा यहां पर दौरा था। इसी सिलसिले में सीएम की अग्रिम सुरक्षा टीम हालात का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जा रही थी। इसी दौरान उग्रवादियों ने काफिले पर हमला कर दिया। इसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की है। वहीं, इस हमले में दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...