HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Manish Kashyap : आज भाजपा में शामिल होंगे मनीष कश्यप; बिहार में मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Manish Kashyap : आज भाजपा में शामिल होंगे मनीष कश्यप; बिहार में मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Manish Kashyap : बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) अब भाजपा (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। बेतिया जिले के रहने वाले मनीष कश्यप उस समय चर्चा में आए थे, जब फर्जी वायरल वीडियो केस में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। खुद को सन ऑफ बिहार कहने मनीष निर्दलीय चुनाव में उतरना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपना मन बदलते हुए भाजपा का दामने का फैसला लिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- जनता मोदी के नाम पर कब ले जिताई, अब जनता विकास चाह रही है : पवन सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर मनीष कश्यप (Youtuber Manish Kashyap) गुरुवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) पहुंचेंगे, जहां वह पार्टी की सदस्यता लेंगे। साल 2020 में मनीष बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे। इसमें उनकी हार हुई थी। वहीं, मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने ऐलान किया था कि वो पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। कश्यप ने पश्चिमी चंपारण सीट पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। हालांकि, अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। भाजपा में शामिल होने के बाद वह बिहार एनडीए के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

बता दें कि मनीष की पहचान एक सक्सेसफुल यूट्यूबर की है। उनके यूट्यूब पर करीब 8.75 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. वो बिहार से जुड़े कई सामाजिक मुद्दों पर सालों से वीडियो बना रहे हैं। केवल बिहार में ही नहीं बल्कि हिन्‍दी भाषी क्षेत्रों में उनके वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। हालांकि, तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ कथित मारपीट के वीडियो मामले में मनीष कश्‍यप फंस गए थे। उन्होंने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। इस मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उनको को करीब नौ महीने जेल में बिताने पड़े थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...