1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गंगा सहित कई नदियां खतरे का निशान से कर गई पार,सोन, पुनपुन नदियों ने धारण किया रौद्र रूप

गंगा सहित कई नदियां खतरे का निशान से कर गई पार,सोन, पुनपुन नदियों ने धारण किया रौद्र रूप

हर बार की तरह इस बार भी बिहार में गंगा सहित कई छोटी बड़ी नदियां उफान पर है। पटना के दियारा इलाके में बाढ़ का पानी घुस जाने से आम जन जीवन अस्त वयस्त हो गया है। गंगा, सोन और पुनपुन नदियों (Punpun Rivers)  ने रौद्र रूप धारण कर चुकी है। गंगा नदी तो कई इलाके में अपने खतरे के लाल निशान के उपर बह रही है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। हर बार की तरह इस बार भी बिहार में गंगा सहित कई छोटी बड़ी नदियां उफान पर है। पटना के दियारा इलाके में बाढ़ का पानी घुस जाने से आम जन जीवन अस्त वयस्त हो गया है। गंगा, सोन और पुनपुन नदियों (Punpun Rivers)  ने रौद्र रूप धारण कर चुकी है। गंगा नदी तो कई इलाके में अपने खतरे के लाल निशान के उपर बह रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दीघा में बिंद टोली में पानी फैल गया है। गनिमत है कि अभी तक लोगों के घरों में पानी नहीं घुसा है। बिंद टोली के दक्षिण में खाली जगहों से पानी बह रहा है। यहां रहनेवाले लोगों को पानी से ही आना-जाना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- लड़की को बचाने के लिए, पांच लोग नदी में कूद गए: सभी डूब गए, लड़की की जान बच गई

वहीं, दीघा घाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास ही है। दीघा घाट में गंगा का जलस्तर 50.29 मीटर रहा। जबकि खतरे का निशान 50.45 मीटर है। गांधी घाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर अधिक है। यहां जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका है। गांधी घाट में ऊपर की सीढ़ियों तक पानी बह रहा है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि, दियारा क्षेत्र सहित निचले इलाके में जल स्तर को लेकर मॉनीटरिंग की जा रही है। दियारा क्षेत्र में एडीएम आपदा हालत का जायजा ले रहे हैं।

दीघा के बिंद टोली में घुसा नदियों का पानी

गंगा, सोन और पुनपुन नदियों का जलस्तर शनिवार को ही कई जगह लाल निशान यानी खतरे के निशान के पार कर लिया है। इन नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। साथ ही जल संसाधन विभाग के अभियंता और अधिकारी लगातार तटबंधों की निगरानी कर रहे है। जल संसाधन विभाग ने अपने सभी तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है। आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना को 24 घंटे चालू रखा गया है. आपदा केंद्र के इमरजेंसी नंबर – 0612- 2210118 पर कोई भी संपर्क कर सकता है.

दनियावां में स्थिती गंभीर

पढ़ें :- शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगर नहीं दिया इस्तीफा, तो छह जून को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे सोनम वांगचुक

इधर, दनियावां प्रखंड की महात्माइन नदी में आये उफान से अब दनियावां- नागरनौसा एनएच 30ए पर होरिल बिगहा पेट्रोल पंप के आगे पानी चढ़ने लगा है। अभी एनएच पर चार पांच फुट पानी चढ़ा है। हालांकि गाड़ियों का आवागमन बंद नहीं हुआ है. साथ ही दनियावां जमींदारी बांध पर भी खतरा मंडराने लगा है। अगर दनियावां जमींदारी बांध टूटा तो दनियावां ब्लॉक और गांव दोनों पानी में डूब जायेगा। इसकी सूचना जल संसाधन विभाग की अधिकारियों को मिलते ही विभाग के एक्सक्यूटिव सुमन सौरव एसडीओ जगदीश चंद्र भारती अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दनियावां जमींदारी बांध से ओवरफ्लो हो रहे पानी को रोकने के लिए बालू भरा बोरा लगाना शुरू किया है।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...