1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “रन फन फॉर एवरीवन” के तहत मैराथन दौड़ संपन्न,विजेता हुए पुरस्कृत-वीडियो

“रन फन फॉर एवरीवन” के तहत मैराथन दौड़ संपन्न,विजेता हुए पुरस्कृत-वीडियो

“रन फन फॉर एवरीवन” के तहत मैराथन दौड़ संपन्न,विजेता हुए पुरस्कृत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज::  रविवार सुबह सोनौली नगर के बेथेल चिल्ड्रन स्कूल कैंपस में “रन फन फॉर एवरीवन” के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन में 2, 5 और 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें कस्टम, एसएसबी, पुलिस, पत्रकारों सहित समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

मैराथन के विजेताओं को सम्मानित करते हुए नौतनवा कस्टम उपआयुक्त वैभव सिंह,एसएसबी सेकंड कमांडेंट वरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी, सोनौली कोतवाल अंकित सिंह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

दौड़ की शुरुआत बेथेल चिल्ड्रन स्कूल परिसर से हुई, जहां प्रतिभागियों ने जोश और उमंग के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने ताली बजाकर दौड़ में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के आयोजक डेनियल जोशुआ ने इस आयोजन में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए नौतनवा नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान और समाजसेवी सोनौली संजीव जायसवाल भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...