Margashirsha Month 2026 : वैदिक पंचांग के 9वें महीने यानी मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष माह में मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण की पूजा का खास महत्व है। ये महीना पूर्वजों की शांति और मोक्ष की प्राप्ति तर्पण और पितृ पूजा के लिए भी खास माना जाता है।
पढ़ें :- 27 नवम्बर 2026 का राशिफल : शुक्रवार को शुभ योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, कन्या लेगा संपत्ति-वाहन और मीन राशि को कर्ज से मिलेगी मुक्ति
श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं इस महीने को अपना स्वरूप बताया है (“मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”), जिस कारण हिंदू धर्म में इसका विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है।
यही वजह है कि इस महीने पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन, गीता पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में मार्गशीर्ष मास की शुरुआत 25 नवंबर, बुधवार से हो गई है। इस महीने का समापन 23 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ होगा।
अगहन मास के दौरान शरद ऋतु का आगमन होता है और सुबह की ताजी हवा व सूर्य की किरणें शरीर में स्फूर्ति का संचार करती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती हैं।
• 25 नवंबर 2026 (बुधवार): मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत
• 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): संकष्टी गणेश चतुर्थी (गणाधिप संकष्टी चतुर्थी), सौभाग्य सुंदरी तीज
• 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार): काल भैरव जयंती, कालाष्टमी
• 4 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): उत्पन्ना एकादशी
• 5 दिसंबर 2026 (शनिवार): योगेश्वर द्वादशी
• 6 दिसंबर 2026 (रविवार): रवि प्रदोष व्रत
• 7 दिसंबर 2026 (सोमवार): मासिक शिवरात्रि
• 8 दिसंबर 2026 (मंगलवार): मार्गशीर्ष अमावस्या
• 14 दिसंबर 2026 (सोमवार): विवाह पंचमी
• 15 दिसंबर 2026 (मंगलवार): चंपा षष्ठी / स्कंद षष्ठी
• 16 दिसंबर 2026 (बुधवार): धनु संक्रांति, खरमास प्रारंभ
• 20 दिसंबर 2026 (रविवार): मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
• 21 दिसंबर 2026 (सोमवार): सोम प्रदोष व्रत
• 23 दिसंबर 2026 (बुधवार): मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा
पढ़ें :- 25 नवम्बर 2026 का राशिफल: कन्या, मिथुन और कुंभ राशि पर बरसेगी आज कृपा, धन लाभ होगा