Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ राशि में करेंगे गोचर,आएगा बड़ा बदलाव

Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ राशि में करेंगे गोचर,आएगा बड़ा बदलाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Gochar 2026 : ग्रह मंडल के सेनापति मंगल देव को ज्योतिष शास्त्र में साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। उन्हें ‘भूमिपुत्र’ (पृथ्वी का पुत्र), ‘भौम’ और ‘अंगारक’ भी कहा जाता है। उनका रंग लाल (रक्तिम) है, जो अग्नि और उत्साह का प्रतीक है। मंगल ग्रह 21 जून को प्रेम, ऐश्वर्य और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। मंगल के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती

वृषभ राशि : आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और बंपर तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लव लाइफ शानदार रहेगी। रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि : रुका प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है। तगड़ा रिटर्न मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बंद पड़े रास्तों को खोलने वाला है। अटके हुए काम अब रफ्तार पकड़ेंगे। बजट बनाकर चलें।

धनु राशि : मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 :  सूर्य नरायण का राशि परिवर्तन कल ,  बदलाव का असर सभी राशियों दिखेगा

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा सतर्क नजर आएंगे। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। धैर्य रखने से चीजें अपने आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगी।

Advertisement