1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Gochar 2026 : ग्रह मंडल के सेनापति मंगल का सिंह राशि में गोचर, नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ समय

Mangal Gochar 2026 : ग्रह मंडल के सेनापति मंगल का सिंह राशि में गोचर, नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ समय

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ने 12 नवंबर 2026 की रात को अपनी नीच राशि कर्क से निकलकर सूर्य की मित्र राशि सिंह में प्रवेश कर लिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Gochar 2026 :  वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ने 12 नवंबर 2026 की रात को अपनी नीच राशि कर्क से निकलकर सूर्य की मित्र राशि सिंह में प्रवेश कर लिया है। मंगल अब 9 मार्च 2027 तक सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। सिंह राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति और केतु मौजूद हैं, जिससे इस गोचर का प्रभाव काफी खास माना जा रहा है।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती

साहस और पराक्रम: मंगल व्यक्ति में ऊर्जा, उत्साह, साहस, आत्मविश्वास और बल का संचार करता है।

सुरक्षा और रक्षा: इसे सुरक्षा का सबसे बड़ा ग्रह कहा जाता है, जो जीवन, स्वास्थ्य और संकटों से हमारी रक्षा करता है।

मेष राशि – धन का आगमन निरंतर बना रहेगा
मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ संकेत दे रहा है। आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। धन का आगमन निरंतर बना रहेगा।

कर्क राशि – धन-संपत्ति में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पदोन्नति और सैलरी बढ़ने के शुभ योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : मंगल महाराज का गोचर राहु के स्वामित्व वाले आद्रा नक्षत्र में, इन 3 राशियों पर दिखेगा प्रभाव

सिंह राशि – मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत हैं। निवेश से अच्छा फायदा हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि – बॉस से आपके संबंध मजबूत होंगे। खर्चों में कमी आएगी। इस दौरान आप धन की बचत करने पर भी ध्यान देंगे। कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। विदेश यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...