1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संदीप ट्रेडर्स में भीषण आग, भारत-नेपाल की दमकल टीमों ने संयुक्त प्रयास से पाया काबू

संदीप ट्रेडर्स में भीषण आग, भारत-नेपाल की दमकल टीमों ने संयुक्त प्रयास से पाया काबू

संदीप ट्रेडर्स में भीषण आग, भारत-नेपाल की दमकल टीमों ने संयुक्त प्रयास से पाया काबू

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शनिवार रात भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय कस्बा सोनौली उस समय दहशत में आ गया जब मुख्य बाजार स्थित संदीप ट्रेडर्स नामक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात लगभग 9:00 बजे की है, जब दुकान बंद हो चुकी थी और उसमें से अचानक धुआं उठता देखा गया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान स्वामी रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ ही मिनटों में धुएं ने विकराल आग का रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने तुरंत नेपाल के भैरहवा दमकल विभाग और भारत की नौतनवा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

कुछ ही समय में दोनों देशों की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में स्थानीय नागरिकों ने भी पानी और बाल्टियों से भरपूर सहयोग दिया। हालांकि आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि जब तक उसे नियंत्रित किया गया, दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन अनुमान है कि लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया।

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अग्निशमन सुरक्षा उपायों को लेकर दुकानदारों को सतर्क रहने की अपील की है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...