HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mathura News: तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर, सड़क पर पड़े घायलों को डंपर ने कुचला, चार की माैत

Mathura News: तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर, सड़क पर पड़े घायलों को डंपर ने कुचला, चार की माैत

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर तेज रफ्तार कार और सवारी टेंपों में टक्कर हो गयी। टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कई लोग सड़क पर घायल होकर गिर गए। इस दौरान आ रही तेज रफ्तार डंपर ने घायलों को कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की जान चली गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर तेज रफ्तार कार और सवारी टेंपों में टक्कर हो गयी। टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कई लोग सड़क पर घायल होकर गिर गए। इस दौरान आ रही तेज रफ्तार डंपर ने घायलों को कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की जान चली गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ

पढ़ें :- Mau News: खुशियां मातम में बदली, बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, दूल्हे के भाई की मौत

हादसा मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के रामताल नगला की रोड पर कृष्णा कुटीर के समीप हुआ। यहां पर तेज रफ्तार कार ने सवारी टेंपों में टक्कर मारी दी। वहीं, इस दौरान उसमें सवार लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए। तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार डंपर ने घायलों को कुचल दिया। इसमें चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। सड़क पर खून से सने शव बिखरे पड़े थे। घटनास्थल का दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...