1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां देंगे गिरफ्तारी, बोले- अब खामोश बैठने का वक्त नहीं

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां देंगे गिरफ्तारी, बोले- अब खामोश बैठने का वक्त नहीं

यूपी (UP) के बरेली जिले (Bareilly District) में लंबे समय से भंग चल रहे इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) संगठन को बहाल कर दिया गया। नए पदाधिकारियों की टीम भी घोषित कर दी गई। सिटी स्टेशन के सामने मदरसा प्रांगण में गुरुवार को आयोजित सभा में पार्टी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां (Maulana Tauqeer Raza Khan) ने रविवार को गिरफ्तारी देने का एलान भी किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बरेली। यूपी (UP) के बरेली जिले (Bareilly District) में लंबे समय से भंग चल रहे इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) संगठन को बहाल कर दिया गया। नए पदाधिकारियों की टीम भी घोषित कर दी गई। सिटी स्टेशन के सामने मदरसा प्रांगण में गुरुवार को आयोजित सभा में पार्टी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां (Maulana Tauqeer Raza Khan) ने रविवार को गिरफ्तारी देने का एलान भी किया है।

पढ़ें :- 'ड्रेसिंग रूम में बहुत सारे आंसू देखे जैसा 2024 में ट्रॉफी जीतने पर भी नहीं हुआ...' KKR की पहली जीत पर बोले वरुण चक्रवर्ती

मौलाना ने कहा कि अब खामोश बैठने का वक्त नहीं। हम आजाद हैं, पर नाइंसाफी सहन नहीं की जा सकती। हुकूमत क्या कर रही है, सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि जो बड़े ओहदों पर बैठे हैं, वह किसी धर्म के हों, उनका काम इंसाफ करना है। इधर देखा जा रहा है कई जगह मजहब की बुनियाद पर नाइंसाफी की जा रही है। यह तकलीफदेह है। इसी मुद्दे पर उन्होंने रविवार को पूरे प्रदेश में गिरफ्तारी देने का एलान किया है।

हमारे बच्चों की लिंचिंग हो रही है : तौकीर

मौलाना ने कहा कि सच्चे हिंदुस्तानी मुसलमानों पर पुलिस की लाठियां चल रही हैं। जो गद्दार देश को लूट रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हमारे बच्चों की लिंचिंग हो रही है। बहन-बेटियों को बेइज्जत किया जा रहा है। जब तक यह बंद नहीं किया जाता, तब तक हमें आजाद रहने का कोई हक नहीं है। जो कहते हैं मुसलमानों का कत्ल कर दो, मुस्लिम बहन-बेटियों को बहका कर शादियां करो, उन पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने बरेली के एक मामले का जिक्र भी किया।

संगठन की नई टीम में शमशाद बाबूजी (पूर्व प्रधान) को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महानगर की जिम्मेदारी पार्षद अनीस सकलैनी को सौंपी गई है। सभा का संचालन मुफ्ती एहसानुल हक चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान मुनीर इदरीसी, साजिद सकलैनी, सलीम खान, वकील खान, आबिद मंसूरी, रिजवान अंसारी, अल्तमश रजा, इस्तेखार अहमद, जाकिर आदि मौजूद रहे।

पढ़ें :- US नौसेना ने होर्मुज़ के पास ईरानी जहाज पर किया कब्जा, तेहरान ने मुंहतोड़ जवाब देने की खाई कसम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...