Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग करैत सांप से डसवाकर कर दी स्कूल संचालक पति की हत्या

मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग करैत सांप से डसवाकर कर दी स्कूल संचालक पति की हत्या

By Harsh 
Updated Date

मेरठ :  हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज हत्या में बदल गया जब पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेहद खौफनाक साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय अतुल कुमार की हत्या जहरीले करैत सांप से डसवाकर की गई। इस मामले में पत्नी दामिनी उसके प्रेमी तुषार पायला और दो सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें :- मेरठ में शादी से इनकार पर युवती को बीच सड़क मारी गोली, चिल्लकर बोला- किसी और की नहीं होने दूंगा

मृतक अतुल कुमार और आरोपित पत्नि दामिनी

पहले बेहोश किया, फिर बिस्तर पर छोड़ दिया करैत

जांच में सामने आया कि वारदात की रात अतुल को दूध और खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दी गईं। जब वह गहरी नींद में सो गए तो देर रात प्रेमी तुषार दो सपेरों को लेकर घर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने करैत सांप को अतुल के बिस्तर पर छोड़ दिया जिसने उन्हें डस लिया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से निकल गए जबकि दामिनी बेटे के साथ दूसरे कमरे में जाकर सो गई। सुबह वह चीखते हुए कमरे में पहुंची और परिजनों को बताया कि अतुल को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप और पैर पर डसने के निशान देखकर शुरुआत में सभी ने इसे हादसा माना।

एक बयान से खुल गया पूरा राज

पढ़ें :- Video-बहराइच में 12 साल के बच्चे को पलक झपकते ही जिंदा खा गया मगरमच्छ

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दामिनी ने कहा कि गर्मी लगने के कारण वह रात में बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। इसी बयान ने परिजनों और पुलिस का शक बढ़ा दिया। इसके बाद कॉल डिटेल खंगाली गई तो स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार पायला से उसकी लगातार बातचीत सामने आई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तुषार ने पूरी साजिश कबूल कर ली।

प्रेम प्रसंग और बीमा की रकम बना हत्या का कारण

पुलिस का कहना है कि तुषार दो साल पहले अतुल के स्कूल में वैन ड्राइवर के तौर पर काम करने लगा था। इसी दौरान उसकी दामिनी से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन अतुल उनके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा था। जांच में यह भी सामने आया कि अतुल ने 20 लाख रुपये का बीमा कराया था। आरोपियों की योजना हत्या के बाद बीमा की रकम हासिल कर नई जिंदगी शुरू करने की थी।

अरोपित तुषार

पहले भी हो चुकी थी हत्या की कोशिश

पढ़ें :- 2027 चुनाव की तैयारी में अखिलेश, प्रदेशभर में निकालेंगें ‘समाजवादी पीडीए रथ यात्रा’

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पहली कोशिश नहीं थी। कुछ समय पहले अतुल को एक कार से टक्कर मारने की भी कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए थे। इसके अलावा आरोप है कि पिछले कई महीनों से उनके खाने में नशीली गोलियां मिलाई जा रही थीं जिससे उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। जब पहले के प्रयास सफल नहीं हुए तो आरोपियों ने सांप के जरिए हत्या की योजना बनाई।

एसएसपी अविनाश पांडेय के अनुसार जांच के दौरान तुषार के मोबाइल से डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर मिली जो घटनास्थल पर मिले करैत से मेल खाती थी। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसने दो सपेरों की मदद से 5 लाख रुपये में जहरीला सांप लाकर हत्या कराने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पढ़ें :- Video-गाजियाबाद: होटल में पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, पति ने बीच सड़क पर जमकर कूटा
Advertisement