1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mehul Choksi: मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद बेल्जियम की आई प्र​तिक्रिया, कहा-भारत ने किया प्रत्यर्पण का अनुरोध

Mehul Choksi: मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद बेल्जियम की आई प्र​तिक्रिया, कहा-भारत ने किया प्रत्यर्पण का अनुरोध

पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बेल्जियम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब जल्द ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बेल्जियम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब जल्द ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सोमवार को बेल्जियम की संघीय लोक सेवा ने पुष्टि करते हुए कहा कि भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में उसे हिरासत में रखा गया है। बेल्जियम का कहना है कि, भारत ने भगोड़े मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया है।

पढ़ें :- फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट हुई यूपी सरकार: डिप्टी सीएम ने बुलाई बैठक, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश

बेल्जियम की संघीय लोक सेवा ने बताया, बेल्जियम की संघीय लोक सेवा इस बात की पुष्टि करता है कि मेहुल चोकसी को शनिवार 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मेहुल चोकसी को वहां पर हिरासत में रखा गया है। साथ ही कानून सलाहकार से मिलने की इजाजत दी गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि भारतीय अधिकारियों ने चोकसी के लिए प्रत्यर्पण अनुरोध पेश किया है।

संघीय सेवा ने कहा, बेल्जियम की संघीय लोक सेवा इस बात की पुष्टि कर सकती है कि भारतीय अधिकारियों ने चोकसी के लिए प्रत्यर्पण अनुरोध पेश किया है। व्यक्तिगत कारणों से अभी कोई और विवरण जारी नहीं की जा सकती है।

 

पढ़ें :- विकास लोगों के जीवन में महसूस होना चाहिए : राजनाथ सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...