1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आदर्श जूनियर हाईस्कूल नौतनवा में मेधावी बच्चों का जलवा, टॉपर छात्रों को मिला सम्मान

आदर्श जूनियर हाईस्कूल नौतनवा में मेधावी बच्चों का जलवा, टॉपर छात्रों को मिला सम्मान

आदर्श जूनियर हाईस्कूल नौतनवां में प्रतिभाओं का सम्मान: टॉपर छात्रों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर किया गया प्रोत्साहित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श जूनियर हाईस्कूल नौतनवां में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में कक्षा 6, 7 और 8 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कक्षा 8 में

प्रथम: सतीश विश्वकर्मा गुप्ता — 75%

द्वितीय: जानकी गौड़ — 73%

तृतीय: वैष्णवी यादव — 66%

पढ़ें :- बिहार में निजी स्कूलों पर चला हंटर: सीएम सम्राट चौधरी बोले-फीस, ड्रेस, किताब पर मनमानी नहीं चलेगी, नहीं तो होगी कार्रवाई

कक्षा 7 में

प्रथम: सिमरन — 93%

द्वितीय: कुमारी प्रियंका — 90%

तृतीय: आदित्य कुमार गौतम — 85%

कक्षा 6 में

पढ़ें :- ये क्या गारंटी कि दुबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी....NEET परीक्षा को रद्द होने पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

प्रथम: रागिनी वर्मा — 80%

द्वितीय: श्याम यादव — 75%

तृतीय: रोहित कुमार यादव — 72%

प्रधानाध्यापक अजय जायसवाल ने सभी टॉपर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक विष्णु देव, आनंद कुमार गुप्ता, भूपेंद्र सिंह और सपना कुमारी ने भी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

समारोह के दौरान विद्यालय प्रांगण में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

पढ़ें :- लखनऊ में युवती ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी,कॉल कर पहले दोस्त को दी थी जानकारी

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...