Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Meta Controversy: ‘गुंडों की पार्टी है कांग्रेस…’ मेटा ऑफिस में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP ने बोला हमला

Meta Controversy: ‘गुंडों की पार्टी है कांग्रेस…’ मेटा ऑफिस में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP ने बोला हमला

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Meta Controversy: मेटा के कार्यालयों के बाहर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी ने प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को ‘गुंडों की पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद स्थित मेटा ऑफिस में तोड़फोड़ की।

पढ़ें :- राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, BJP को बड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटों पर जीता पंजा

प्रदीप भंडारी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि निजी कंपनियों के दफ्तरों में तोड़फोड़ करना कांग्रेस की कार्यशैली बन गई है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। भंडारी ने वर्ल्ड AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर देश की छवि को नुकसान पहुंचाया था।

वहीं, यूथ कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन की वजह इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाई गई रोक को बताया है। संगठन का दावा है कि 19 नवंबर को बीजेपी के निर्देश पर उसके प्रभारी और अध्यक्ष के इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किए गए थे। इसके विरोध में 20 नवंबर को कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम स्थित मेटा कार्यालयों का दौरा किया।

 

यूथ कांग्रेस के मुताबिक, प्रदर्शन के करीब 15 मिनट बाद दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिए गए। संगठन ने सवाल उठाया कि आखिर अकाउंट किसके निर्देश पर बंद किए गए थे और फिर अचानक बहाल क्यों कर दिए गए?

इसके साथ ही यूथ कांग्रेस ने मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट पर लगी पाबंदियां हटाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई है। इस पूरे मामले ने अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

Advertisement