Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Methi Thepla: शाम को लगने वाली हल्की भूख के लिए बेहद टेस्टी और हेल्दी है गुजरात की फेमस डिश मेथी का थेपला

Methi Thepla: शाम को लगने वाली हल्की भूख के लिए बेहद टेस्टी और हेल्दी है गुजरात की फेमस डिश मेथी का थेपला

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मेथी का थेपला गुजरात की फेमस डिशो में से एक है। वहां अधिकतर लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। यह टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है।मेथी में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं। यह शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यही नहीं मेथी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। मेथी थेपला एक अच्छा और हेल्दी ब्रेकफास्ट साबित हो सकता है।

आटा- 2 कप
मेथी- 1 कप
लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
दही- 1/2 कप
हरी मिर्च- 2 कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
तलने के लिए- आवश्यकतानुसार
नमक-स्वादानुसार

मेथी का थेपला बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा डालें। मेथी को अच्छी तरह से पानी से धोकर काट लें। इसे आटे में डाल दें। साथ में लहसुन, अदरक का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ा पानी डालकर गूंथे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

एक से दो चम्मच रिफाइंड ऑयल भी डाल दें, इससे आटा गूंथने के बाद सॉफ्ट हो जाता है। बहुत गीला या कड़ा आटे को ना गूंथे। जितना मुलायम आटा होगा, थेपले उतने ही सॉफ्ट बनेंगे। इसे 10 मिनट के लिए ढंककर छोड़ दें। गैस चूल्हे पर तवा या पैन रखकर गर्म करें। आटे से छोटे लोई बना लें और इसे पराठे के शेप में बेलें। आप इसे गोल भी बेल सकते हैं। तवे पर थेपले को डालकर पलटे हुए सेकें।

हल्का तेल दोनों तरफ लगाएं और गोल्डन ब्राउन हो जाए तो प्लेट में निकाल दें। आप रिफाइंड की जगह घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। धीरे-धीरे इसी तरह से सभी थेपले बेलकर सेकते जाएं। तैयार है टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट में सर्व करने के लिए गर्मा गर्म मेथी के थेपले। इसे आप दही, अचार या फिर धनिया की चटनी, टोमैटो सॉस के साथ खाने का आनंद लें।

Advertisement