1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. MI vs DC Head to Head: आज डब्ल्यूपीएल 2025 में मुंबई और दिल्ली की होगी भिड़ंत; जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

MI vs DC Head to Head: आज डब्ल्यूपीएल 2025 में मुंबई और दिल्ली की होगी भिड़ंत; जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

MI vs DC Head to Head WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे सीजन की शुरुआत बेहद धमाकेदार हुई है। शुक्रवार को इस सीजन के ओपनिंग मैच में गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 201 रनचेज़ करते हुए गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ 6 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है। जिसके बाद आज (शनिवार) को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की भिड़ंत मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। आइये इस मैच से पहले एमआई बनाम डीसी के हेड टू हेड रिकॉर्ड और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

MI vs DC Head to Head WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे सीजन की शुरुआत बेहद धमाकेदार हुई है। शुक्रवार को इस सीजन के ओपनिंग मैच में गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 201 रनचेज़ करते हुए गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ 6 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है। जिसके बाद आज (शनिवार) को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की भिड़ंत मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। आइये इस मैच से पहले एमआई बनाम डीसी के हेड टू हेड रिकॉर्ड और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

पढ़ें :- भाजपा ने ठुकराया तो अखिलेश ने अपनाया, सपा ने संजयन त्रिपाठी को बनाया MLC उम्मीदवार

एमआई बनाम डीसी डब्ल्यूपीएल मैचों में किसका पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 2023 में विमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में फाइनल खेला था। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद दिल्ली ने साल 2024 में, अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर फाइनल में जगह बनायी, लेकिन टीम दोबारा खिताब जीतने से चूक गयी। उसे फाइनल में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, मुंबई ने अपने आठ लीग मैचों में से पांच जीते और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। वे फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके क्योंकि आरसीबी ने उसे एलिमिनेटर में हरा दिया।

ऐसे में अब मुंबई और दिल्ली की टीम आज के मैच में जीत के साथ तीसरे सीजन में शुरुआत करना चाहेंगी। इससे पहले डब्ल्यूपीएल में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के पिछले दो सीजन में अब तक एक दूसरे के खिलाफ कुल पांच मैच खेले हैं। इस दौरान मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। उसने पांच में से तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली ने अन्य दो मैच जीते हैं।

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच कब खेला जाएगा? 

पढ़ें :- पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में फिर चैंपियन बनी टीम इंडिया

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच शनिवार 15 फरवरी 2025 को खेला जाएगा।

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा? 

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच शनिवार 15 फरवरी 2025 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

पढ़ें :- क्रिस गेल का टी20 में 175 रनों का महारिकॉर्ड टूटा, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने ठोक दिये नाबाद 188 रन

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच को किस टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे?

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच को स्पोर्ट्स18 एचडी और स्पोर्ट्स18 एसडी टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...