मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान भरने से पहले दो विमान आपस में टकरा गए। शनिवार रात फ्लोरिडा के यह घटना टैक्सीवे जंक्शन पर हुई, जिसमें UPS का एक कार्गो विमान और Copa Airlines का एक यात्री विमान शामिल थे।
Miami Airport : मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान भरने से पहले दो विमान आपस में टकरा गए। शनिवार रात फ्लोरिडा के यह घटना टैक्सीवे जंक्शन पर हुई, जिसमें UPS का एक कार्गो विमान और Copa Airlines का एक यात्री विमान शामिल थे। दोनों विमान बोइंग कंपनी के थे। इनमें से एक UPS का बोइंग 767 cargo aircraft था, जबकि दूसरा Copa Airlines का बोइंग 737 यात्री विमान था। इस टक्कर से दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है। उड़ानों को दूसरे टैक्सीवे की ओर भेजा जा रहा है, इसलिए फिलहाल एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है।’
खबरों के अनुसार, यह घटना शनिवार, 14 नवंबर को रात लगभग 9:15 बजे हुई। मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर ग्रेग चिन ने बताया कि दोनों विमान रनवे जंक्शन के पास Link taxiway पर एक ही समय पहुंच गए थे। इसी दौरान दोनों विमान आपस में टकरा गए। इस अचानक हुई घटना से एयरपोर्ट के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभालने के लिए कदम उठाए।