1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. सीरीज हारने के बाद माइकल वॉन का बेतुका बयान, बोले- इंग्लैंड टीम भारत से बेहतर…हम मैच जीतने के लिए नहीं खेलते

सीरीज हारने के बाद माइकल वॉन का बेतुका बयान, बोले- इंग्लैंड टीम भारत से बेहतर…हम मैच जीतने के लिए नहीं खेलते

India vs England 5th Test Match : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने पहले बैजबॉल (Bazball) को लेकर कई बड़े-बड़े दावे किए गए थे, और जब भारत को पहले टेस्ट में हार मिली तो इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों ने कई बड़े बयान दिये। लेकिन भारत ने अगले तीनों टेस्ट मैचों को जीतकर न सिर्फ बैजबॉल के शोर को खामोस कर दिया, बल्कि सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। वहीं, भारत के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं और वह बेतुके बयान देते नजर आ रहे हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I Live : आज दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) का कहना है कि उनकी टीम अब सीरीज जीतने के लिए नहीं खेलती है। वह मनोरंजन के लिए खेलते हैं। साथ ही वॉन का दावा है कि इंग्लैंड की टीम धर्मशाला में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच में जीत हासिल करेगी। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज माइकल वॉन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि धर्मशाला में नया होने जा रहा है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि इंग्लैंड जीतेगा। अगर सेशन के लिहाज से देखेंगे तो इंग्लैंड बेहतर टीम नजर आएगी।’

वॉन ने एक पोडकास्ट में कहा, ‘हम अब सीरीज जीतने के लिए नहीं खेलते हैं। मेरे हिसाब से लोगों को समझना होगा इंग्लैंड में क्रिकेट का खेल बदल गया है। हम अब कोई मैच जीतने के लिए नहीं खेलते हैं, हम सिर्फ मनोरंजन लाने, खुशी लाने और नई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए खेलते हैं।’ इसके अलावा वॉन ने धर्मशाला टेस्ट में ओली रोबिन्सन की जगह गट एटकिंसन को इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में मौका देने का सुझाव दिया है।

बता दें कि बतौर इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कलम (Brendon McCullum) के कार्यकाल में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम पहली बार कोई टेस्ट सीरीज हारी है। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह टेस्ट सीरीज जीत भारत की घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं जीत भी है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने पार किया 100 मेडल का आंकड़ा, संदीप और हनेय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...