1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Milkipur by-election: BJP ने मिल्कीपुर से चंद्रभान पासवान को बनाया प्रत्याशी, इनके बारे में जानिए

Milkipur by-election: BJP ने मिल्कीपुर से चंद्रभान पासवान को बनाया प्रत्याशी, इनके बारे में जानिए

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव ऐलान के पहले ही सपा ने यहां पर अपने प्रत्याशी का एलान कर कर दिया था। वहीं, आज भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान किया है। भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Milkipur by-election: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव ऐलान के पहले ही सपा ने यहां पर अपने प्रत्याशी का एलान कर कर दिया था। वहीं, आज भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान किया है। भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- सोनौली में ऋषि त्रिपाठी का शक्ति प्रदर्शन, ‘विकास पुरुष’ के नारों से गूंजा गांधीनगर

बता दें कि, मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए पांच फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आयेंगे। बीते दिनों चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद यहां पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेता लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। अजीत प्रसाद लगातार अपनी विधानसभा में चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं।

पढ़ें :- कपिल सिब्बल ने SIR को बताया बड़ा घोटाला, कहा- फॉर्म भरने के बावजूद उन्हें 'अनमैप्ड' श्रेणी के तहत भेजा नोटिस, CEC से पूछा क्या वह देश के नागरिक नहीं हैं?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...