1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Milkipur by-election: मुख्यमंत्री आएं या ​मंत्री, सपा का ही मिल्कीपुर से जीतेगा प्रत्याशी…अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान

Milkipur by-election: मुख्यमंत्री आएं या ​मंत्री, सपा का ही मिल्कीपुर से जीतेगा प्रत्याशी…अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान

योध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और समाजवादी पार्टी इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Milkipur by-election: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और समाजवादी पार्टी इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। दरअसल, इस सीट पर जीत हासिल कर भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में मिली हार पर मरहम लगाना चाहती है, ज​बकि सपा इस सीट पर जीतकर भाजपा को फिर से पटखानी देना चाहती है।

पढ़ें :- इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी

अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद का मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, चाहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितनी बार मिल्कीपुर आएं या जितने मंत्री लगा दें, सपा का प्रत्याशी ही यहां से जीतने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 2027 विधानसभा चुनाव का रास्ता भी मिल्कीपुर से ही निकलेगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। इस दौरान राम मंदिर के दर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा, मेरा पूरा परिवार राममय है, मेरे पूर्वजों का नाम भी राम से ही शुरू होता है।

बता दें कि, मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव की तारीख का एलान होने वाला है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। अब देखना होगा कि भाजपा इस सीट से किसको प्रत्याशी बनायेगी। दरअसल, इस सीट को जीतने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खूब जमकर मेहनत कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- CM योगी ने वितरित किया 912 नियुक्ति पत्र, कहा-योग्य अभ्यार्थियों के चयन से आमजन के मन में शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास होता है सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...