1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे मंत्री एके शर्मा तो द्वार पर लगा दिया पर्दा, महिलाओं ने किया विरोध, दिखाए पोस्टर

बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे मंत्री एके शर्मा तो द्वार पर लगा दिया पर्दा, महिलाओं ने किया विरोध, दिखाए पोस्टर

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर मंदिर सेवायत गोस्वामी समाज एवं व्यापारियों द्वारा गत 52 दिन से विरोध किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंत्री के आने की भनक लगते ही मंदिर के सेवायत गोस्वामी और महिलाएं काली पट्टी और दुपट्टा बांधकर मंदिर पहुंच गईं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा शनिवार सुबह विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्हें विरोध झेलना पड़ा। ऊर्जा मंत्री यहां मात्र 10-15 सेकेंड ही दर्शन कर सके। मंदिर आगमन पर सेवायतों और स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंदिर की महिलाएं काली पट्टी बांधकर भगवान के दर्शन के लिए पहुंचीं और नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ विरोध जताया।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

दरअसल, बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर मंदिर सेवायत गोस्वामी समाज एवं व्यापारियों द्वारा गत 52 दिन से विरोध किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंत्री के आने की भनक लगते ही मंदिर के सेवायत गोस्वामी और महिलाएं काली पट्टी और दुपट्टा बांधकर मंदिर पहुंच गईं।

उन्होंने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का जमकर विरोध कर किया। विरोध कर रही महिलाओं के साथ पुलिस ने बदसलूकी भी की। वहीं उनके सामने विरोध जताते हुए सेवायतों ने मंदिर का पर्दा भी लगा दिया। कुछ सेकंड दर्शन करने के बाद उनको भगवान का न प्रसाद दिया और न पटुका ओढ़ाया गया। विरोध को देखते हुए अधिकारी मंत्री को 4 नंबर गेट से निकाल कर ले गए।

वीआईपी रोड स्थित एक गोस्वामी की गद्दी पर जब एके शर्मा पहुंचे तो वहां भी महिलाएं प्रदर्शन करते हुए विरोध करने पहुंच गईं। जहां काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद 4 महिलाओं को बातचीत के लिए मंत्री एके शर्मा ने अंदर बुलाया। जहां महिलाओं ने अपनी पीड़ा बताई जिस पर मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि वह उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...