1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 का भौकाल है बाबा…. बेटा तो बाबू जी का ही है, सीजन 3 ने कुछ इस तरह मचाया तहलका

Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 का भौकाल है बाबा…. बेटा तो बाबू जी का ही है, सीजन 3 ने कुछ इस तरह मचाया तहलका

मिर्जापुर 3 इस साल की मोस्ट अवेटिड सीरीज में से एक है. इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब ये इंतजार खत्म हो गया है. मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. एक बार फिर कालीन भैया का भौकाल सीरीज में देखने को मिला है. जैसे ही रात को मिर्जापुर 3 रिलीज हुई लोगों ने इसे रातभर में ही देख डाला है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Mirzapur 3 Review: मिर्जापुर 3 इस साल की मोस्ट अवेटिड सीरीज में से एक है. इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब ये इंतजार खत्म हो गया है. मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. एक बार फिर कालीन भैया का भौकाल सीरीज में देखने को मिला है. जैसे ही रात को मिर्जापुर 3 रिलीज हुई लोगों ने इसे रातभर में ही देख डाला है. मिर्जापुर 3 देखने के बाद लोग अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं.

पढ़ें :- "Music for Mental Peace" : संगीत थके हुए मन को नई ऊर्जा देता है , भावनाओं को समझने में करता है मदद

मिर्जापुर 3 को मिक्स रिव्यू मिले हैं. कुछ लोग इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं सीजन 1 ही सबसे बेस्ट था. आइए आपको बताते हैं लोगों ने सीरीज को कैसे रिव्यू दिए हैं. मिर्जापुर 3 की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी और कई कलाकार अहम रोल निभाते नजर आए हैं. मुन्ना भैया को लोगों ने मिर्जापुर 3 में बहुत मिस किया है. कुछ लोगों का कहना है कि उनके बिना ये सीरीज में मजा नहीं है.

सोशल मीडिया पर हर जगह मिर्जापुर 3 ही छाया हुआ है. एक यूजर ने लिखा-मिर्जापुर सीजन 3 गजब भौकाल, बवाल हैं मुन्ना भैया तो शुरू में ही चल बसे. कंट्रोल, पॉवर, इज्जत Guddu Pandit. वहीं दूसरे ने लिखा- बाबूजी का ही बेटा है। Mirzapur Season 3 गजब भौकाल है रे बाबा, कंट्रोल, पॉवर, इज्जत. माहौल गर्म है.  बेटा तो बाबूजी का ही है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...