1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुधा से छीनी गयी सोने की चेन, आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुधा से छीनी गयी सोने की चेन, आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

Chain snatching from Mayiladuthurai MP Sudha: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में सोमवार सुबह महिला सांसद से चेन छिने जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मयिलाडुतुरै से सांसद सांसद सुधा की सोने की चेन छीनकर बदमाश आसानी से फरार हो गया। इस घटना ने एक फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Chain snatching from Mayiladuthurai MP Sudha: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में सोमवार सुबह महिला सांसद से चेन छिने जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मयिलाडुतुरै से कांग्रेस सांसद सुधा की सोने की चेन छीनकर बदमाश आसानी से फरार हो गया। इस घटना ने एक फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

पढ़ें :- दोस्त उड़ाते थे पिता के रिक्शा चलाने का मजाक, बेटे ने पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC और बना IAS

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद सुधा की सोने की चेन छीने जाने की घटना चाणक्यपुरी इलाके में स्थित तमिलनाडु भवन के पास हुई, जहां सांसद वर्तमान में रहती हैं। चेन स्नैचिंग की यह घटना तड़के उस समय हुई जब सांसद परिसर के बाहर थीं। यह इलाका दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक है और यहाँ कई दूतावास और वीआईपी आवास स्थित हैं, फिर भी हमलावर मौके से भागने में कामयाब रहा।

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है और अपराधी का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...