1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Mississippi River cruise :  मिसीसिपी नदी में टैंकर से टकराया क्रूज , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mississippi River cruise :  मिसीसिपी नदी में टैंकर से टकराया क्रूज , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में उस समय एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया जब यहां मिसिसिपी नदी में खड़े अमेरिकन क्रूज लाइन्स के एक यात्री जहाज से एक टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूज जहाज एक तरफ झुक गया और कई यात्री नदी में जा गिरे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mississippi River cruise :  अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में उस समय एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया जब यहां मिसिसिपी नदी में खड़े अमेरिकन क्रूज लाइन्स के एक यात्री जहाज से एक टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूज जहाज एक तरफ झुक गया और कई यात्री नदी में जा गिरे। अधिकारियों के अनुसार, मिसिसिपी नदी पर न्यू ऑरलियन्स बंदरगाह पर खड़ी एक रिवर क्रूज़ से एक टैंकर टकरा गया।

पढ़ें :- अमेरिका में एयर इमरजेंसी के बाद उड़ानें फिर से शुरू, ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से मचा था हड़कंप

इस क्रूज़ पर 180 से ज़्यादा लोग सवार थे। न्यू ऑरलियन्स शहर की मेयर हेलेना मोरेनो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ‘अटलांटिक डामर’ (Atlantic Asphalt) टैंकर का “नियंत्रण बिगड़ गया” और वह ‘अमेरिकन क्रूज़ लाइन्स’ की रिवरबोट से जा टकराया। यह घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई।

मेयर ने बताया कि 32 लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है, लेकिन किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्रूज़ के सभी यात्री सुरक्षित मिल गए हैं।

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के सचिव मार्कवेन मुलिन ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। घटना में जितने भी यात्री लापता हैं, उन्हें खोजने और बचाने के लिए विभाग हर संभव कोशिश की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों और स्टेट के बीच मिल-जुलकर काम किया जा रहा है।

 

पढ़ें :- Heathrow Airport: हवा में डगमगाया ब्रिटिश एयरवेज का विमान, दो बार रनवे से टकराई पूंछ; VIDEO वायरल

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...