1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया आरसीसी सड़क का लोकार्पण

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया आरसीसी सड़क का लोकार्पण

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया आरसीसी सड़क का लोकार्पण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने समरधीरा ग्राम सभा में पीडब्ल्यूडी सड़क से पड़रहवा गांव में जाने वाली 150 मीटर आरसीसी रोड का लोकार्पण किया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सपना है कि गांव की हर रोड पक्की हो जाये। उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री ने पदभार संभाला है, तब से प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।

नौतनवा विधान सभा का विकास तेजी से हो रहा है। भाजपा सरकार में सभी लोग सुरक्षित हैं और हर पात्र को आवास मिल रहा है। हर घर में शौचालय बन चुका है। प्रदेश के लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गांव-गांव में सड़क, नाली, आरसीसी रोड का निर्माण चल रहा है।

इस दौरान चन्द्र प्रकाश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि झिनकू यादव, अजय यादव, महेन्द्र निषाद, मोलही निषाद, क्रांति सहानी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...