1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Model Tania Singh suicide Case : मशहूर मॉडल तान‍िया सिंह ने किया सुसाइड, पुल‍िस के रडार पर आया ये क्रिकेटर,’आख‍िरी कॉल’ बनी वजह

Model Tania Singh suicide Case : मशहूर मॉडल तान‍िया सिंह ने किया सुसाइड, पुल‍िस के रडार पर आया ये क्रिकेटर,’आख‍िरी कॉल’ बनी वजह

Model Tania Singh suicide Case : इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) विवादों में फंस गए हैं। सूरत की एक फेमस मॉडल तान‍िया सिंह (Model Taniya singh) की सुसाइड के बाद उनको स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है।

By santosh singh 
Updated Date

Model Tania Singh suicide Case : इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) विवादों में फंस गए हैं। सूरत की एक फेमस मॉडल तान‍िया सिंह (Model Taniya singh) की सुसाइड के बाद उनको स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। जांच में सामने आया कि 23 साल के अभ‍िषेक को ही मॉडल तान‍िया ने आख‍िरी कॉल की थी। ऐसे में कई एंगल के तहत पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्‍मान, जानें लिस्‍ट में हैं और कौन-कौन नाम?

28 साल की तान‍िया फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की फील्ड में काम काम करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि वो एक डिस्क जॉकी, मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल हैं। तान‍िया की सुसाइड करने के बाद पुलिस ने सूरत में अपनी जांच शुरू की। इस दौरान IPL में SRH खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि अभ‍िषेक तान‍िया सिंह (Taniya singh) के संपर्क में थे। जांच में यह बात भी सामने आई कि तान‍िया और अभिषेक पिछले कुछ समय से संपर्क में नहीं थे, लेकिन पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक को इसल‍िए बुलाया, क्योंकि वो उनके दोस्त थे।

मॉडल तान‍िया कल (20 फरवरी) देर रात घर लौटी और उसके बाद उसने अपनी जान ले ली। मॉडल को उसे मृत देखकर उसका परिवार बदहवास हो गया। इस मामले में पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि तान‍िया की कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं। इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि आखिरी कॉल भी उन्होंने अभिषेक शर्मा को ही की थी। इसलिए पुलिस फिलहाल इस एंगल से जांच कर रही है कि प्रेम प्रसंग तो सुसाइड की वजह तो नहीं है।

28 साल की मॉडल तान‍िया पिछले डेढ़-दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी। मॉडल तान‍िया के सुसाइड करने के बाद ही पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसा रहा है।

अभ‍िषेक शर्मा का कर‍ियर

पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)  IPL में फ‍िलहाल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  से जुड़े हुए हैं। वह ऑलराउंडर हैं। उन्होंने आईपीएल में 47 मैचों में 137.38 के स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 75 रन है। आईपीएल (IPL) में अब तक 4 अर्धशतक लगाए हैं और 9 विकेट लिए हैं। अभ‍िषेक को 2022 के आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साढ़े 6 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...