1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Modi Cabinet: यूपी के ये सांसदों को मोदी सरकार में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, मंत्री बनना लगभग तय

Modi Cabinet: यूपी के ये सांसदों को मोदी सरकार में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, मंत्री बनना लगभग तय

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आज शाम 7:15 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले कर्तव्य पथ पर मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे नेता हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आज शाम 7:15 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले कर्तव्य पथ पर मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे नेता हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- UP की ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लंबे समय से जमे अफसरों की होगी छुट्टी

इसके साथ ही शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की भी लिस्ट आ गयी है। इसमें यूपी के भी कई चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। इसमें कई नए और पुराने चेहरे देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद और पंकज चौधरी को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है।

जातिगत समीकरण का भी रखा जाएगा ध्यान
मोदी 3.0 कैबिनेट में जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा। इसमें ब्राह्मण, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह दी जाएगी। भाजपा से आठ ब्राह्मण सांसद उत्तर प्रदेश से चुने गए हैं। इसमें पीलीभीत से जितिन प्रसाद, कुशीनगर से विजय कुमार दुबे, कानपुर से रमेश अवस्थी, झांसी से अनुराग शर्मा, गोरखपुर से रवींद्र किशन शुक्ला उर्फ रवि किशन, नोएडा से महेश शर्मा, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और अलीगढ़ से सतीश कुमार गौतम शामिल हैं।

चर्चा मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा पीलीभीत के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की हो रही है। इसके अलावा दूसरा नाम नोएडा के सांसद महेश शर्मा का है। जबकि तीसरा नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का चल रहा है।

 

पढ़ें :- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक, मुरादाबाद कमिश्नर ने लगाई रोक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...