1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया और योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद किया: अमित शाह

मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया और योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद किया: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक रैली को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना दी। आप तीसरी बार मोदी सरकार बना दो, मोदी की गारंटी है, इस बार भारत को हम तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना देंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक रैली को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना दी। आप तीसरी बार मोदी सरकार बना दो, मोदी की गारंटी है, इस बार भारत को हम तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना देंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

उन्होंने आगे कहा कि, आपने दो बार मोदी जी को चुना, मोदी जी ने सारे वादे पूरे किए। कभी राहुल बाबा हमारा मजाक उड़ाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। 2019 में एक बार फिर आपने मोदी जी की सरकार बनाई। पांच साल में कोर्ट का फैसला भी आ गया, भूमिपूजन भी हुआ और 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई।

गृहमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के खड़गे जी कहते हैं कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना। मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि मुरादाबाद का बच्चा-बच्चा, कश्मीर के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार है। 70 साल तक कांग्रेस धारा 370 को बच्चे की तरह अपनी गोद में खिलाती रही। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। आज शान से हमारा तिरंगा वहां लहरा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर हमेशा के लिए भारत के साथ जुड़ गया है।

साथ ही कहा, मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। मोदी जी ने गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के लिए भी बहुत किया है। मैं यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2013 में आया था। उस समय यहां पर डर, दंगे, गौ तस्करी और गुंडों का राज चलता था। आपने समाजवादी पार्टी को हटाया और यहां पर डर, गुंडे और गौ तस्करी की जगह one district one product का काम चालू हुआ और विकास आगे बढ़ा।

उन्होंने कहा कि, योगी आदित्यनाथ जी ने 7 साल के अंदर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का काम किया है। यहां से पलायन, माफियाराज और गौ तस्करी खत्म हो गई। मोदी जी ने उत्तर प्रदेश को 4 एयरपोर्ट और 6 एक्सप्रेस वे दिए। मोदी जी ने 4 जातियों में पूरे देश को बांटा है – महिला, गरीब, युवा और किसान। इसी के आधार पर पूरे देश में सबका विकास करने का काम किया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी राहुल गांधी को अपशब्द कहने के बजाए, महंगाई, बेरोजगारी पर फोकस करें, याद रखें सत्ता कभी किसी एक हाथ में नहीं रहती : शरद पवार

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...