1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी जी कहते हैं हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे और घमंडिया गठबंधन कहता है हम भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे: जेपी नड्डा

मोदी जी कहते हैं हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे और घमंडिया गठबंधन कहता है हम भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, गांव, गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, महिला, युवा, आदिवासी और किसान... इन सबकी चिंता अगर किसी ने की है, तो वो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। मोदी जी कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे और घमंडिया गठबंधन कहता है कि हम भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ताबड़तोड़ जनसभाएं शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को राजस्थान के संगरिया में जनसभा को संबोधित किया और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत की राजनीति बदल गई है। पहले लोगों को जातियों में बांटकर, समाज को बांटकर वोटबैंक की राजनीति की जाती थी, सिर्फ अपने को आगे बढ़ाने के परिवार राजनीति होती थी। लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद की राजनीति होती है। ये अंतर आया है।

पढ़ें :- Railways Big Decision : ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रहेगा, जानें इसके पीछे क्या है वजह?

साथ ही कहा, जेपी नड्डा ने कहा कि, जिस ब्रिटेन ने हमारे ऊपर 200 साल राज किया, उसे पछाड़कर अब हम 5वीं नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और आने वाले समय में मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, यूपीए के समय में देश में जहां महंगाई 8.2 प्रतिशत था, आज महंगाई 4.6 प्रतिशत पर आ गया है। इसी तरह हमारी प्रति व्यक्ति आय 50 प्रतिशत बढ़ गई है और capital expenditure भी दोगुना हो गया है। विदेश मुद्रा निवेश भी दोगुना हो गया है। आज ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में भारत तीसरे नंबर पर खड़ा है। इस्पात में पहले हम चौथे नंबर पर थे, आज हम दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले 92 प्रतिशत मोबाइल बाहर से आता था, आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बनता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, भारत की संप्रभुता के लिए, भारत की संस्कृति के लिए जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इस देश में काम हुआ है, वो पहले कभी नहीं हुआ था। 500 साल से हम अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे थे, आज मोदी जी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बन गया है और रोजाना लाखों लोग दर्शन कर रहे हैं। इसी तरह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को धाराशायी कर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम किया।

उन्होंने आगे कहा, गांव, गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, महिला, युवा, आदिवासी और किसान… इन सबकी चिंता अगर किसी ने की है, तो वो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। मोदी जी कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे और घमंडिया गठबंधन कहता है कि हम भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे।

 

पढ़ें :- Big Terrorist Attack in Somalia : अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में सोमालिया के 20 सैनिकों की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...