HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Modi Oath ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, राजनाथ-अमित शाह समेत ये बने कैबिनेट मंत्री

Modi Oath ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, राजनाथ-अमित शाह समेत ये बने कैबिनेट मंत्री

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Modi Oath ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं। वहीं, इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

पढ़ें :- आरटीओ, तहसील, थानों और चौकियों में भी हो छापेमारी, बलिया की तरह बेनकाब होंगे कई भ्रष्टाचारी

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
. राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।
. अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली।
. नितिन गडकरी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. एस. जयशंकर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. मनोहर लाल खट्टर ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. JD(S) नेता एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
. भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रदेश ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
. हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के अध्यक्ष और गया से सांसद जीतन राम मांझी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. जेडीयू नेता और बिहार के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. प्रहलाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. जुएल ओरांव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
. अश्विनी वैष्णव ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ।
. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।
. भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।
. गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ।
. अन्नपूर्णदेवी ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ।
. किरेन रिजिजू ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ।
. हरदीप सिंह पुरी ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ।
. मनसुख मांडविया ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ।
. जी किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।
. ​चिराग पासवान ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ।
. बीजेपी सांसद सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...