1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Mohammed Shami: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच मोहम्मद शमी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! अब ऑस्ट्रेलिया जाना हुआ मुश्किल

Mohammed Shami: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच मोहम्मद शमी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! अब ऑस्ट्रेलिया जाना हुआ मुश्किल

Mohammed Shami Injured: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चोट के बाद एक साल बाद रणजी ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की है। जिसके बाद शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से खेल रहे हैं, लेकिन टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान वह चोटिल हो गए हैं। वहीं, शमी के चोटिल होने के बाद उनके ऑस्ट्रेलिया जाने पर सस्पेंस गहरा गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Mohammed Shami Injured: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चोट के बाद एक साल बाद रणजी ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की है। जिसके बाद शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से खेल रहे हैं, लेकिन टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान वह चोटिल हो गए हैं। वहीं, शमी के चोटिल होने के बाद उनके ऑस्ट्रेलिया जाने पर सस्पेंस गहरा गया है।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

दरअसल, रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीद जतायी जा रही थी, लेकिन अब उनके चोटिल होने से ऑस्ट्रेलिया जाना बेहद मुश्किल लग रहा है। बंगाल की ओर से मध्य-प्रदेश के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे शमी को गेंद रोकने की कोशिश में चोट लगी। शमी गेंद को रोकने के बाद तुरंत अपनी पीठ के निचले हिस्से को पकड़ लिया और दर्द में नजर आए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम सी में खेला जा रहा था।

चोट के बावजूद शमी ने थोड़ी मेडिकल हेल्प लेने के बाद अपना ओवर पूरा किया। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मेडिकल पैनल के प्रमुख नितिन पटेल शमी का हालचाल जानने के लिए मैदान में पहुंचे। वह शमी की प्रगति पर नजर रखने के लिए उनके साथ यात्रा कर रहे हैं। राहत की बात है कि शमी को कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, शमी ठीक हैं।

बता दें कि मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए के दौरान चोट लगी थी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद वह चोट के चलते करीब एक साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे हैं। वहीं, रणजी ट्रॉफी में उन्होंने वापसी करते हुए 7 विकेट चटकाया था। अब शमी के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम में वापसी की बात की जा रही है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...