1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाईकोर्ट खण्डपीठ ग्वालियर में भारतरत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को स्थापित कराएं मोहन सरकार : मायावती

हाईकोर्ट खण्डपीठ ग्वालियर में भारतरत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को स्थापित कराएं मोहन सरकार : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट खण्डपीठ ग्वालियर (Madhya Pradesh High Court Bench Gwalior) में अधिवक्ताओं की मांग व उन्हीं के आर्थिक सहयोग से परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) की मूर्ति लगाने की अनुमति  कोर्ट द्वारा दी गई।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट खण्डपीठ ग्वालियर (Madhya Pradesh High Court Bench Gwalior) में अधिवक्ताओं की मांग व उन्हीं के आर्थिक सहयोग से परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) की मूर्ति लगाने की अनुमति  कोर्ट द्वारा दी गई। इसके साथ ही कोर्ट के निर्देशन में ही स्थान का चयन एवं चबूतरा बनाया गया व मूर्ति भी बनकर तैयार हुई।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट तक कल मार्च करेगा विपक्ष...राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा एलान, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की कर रहे मांग

किन्तु कुछ जातिवादी सोच से ग्रसित अधिवक्ताओं द्वारा मूर्ति स्थापना का विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ वक्तव्यों के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की गई। बाबा साहेब के विरोधियों को यह समझना होगा कि सदियों से उपेक्षित बहुजन समाज अब अपना सम्मान पाना चाहता है।

पढ़ें :- दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगी, पावर बैंक फटा, विमान की हैदराबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

मायावती (Mayawati)  ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल, उच्च न्यायालय व मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मूर्ति लगाने में आ रही बाधाओं को दूर करके, तत्काल उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर (High Court Bench Gwalior) में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को सम्मानपूर्वक स्थापित कराएं, यह अनुरोध है।

पढ़ें :- CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दूसरे दिन भी सीजेपी का विरोध प्रदर्शन, 100 से ज्यादा लोग हिरासत में
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...