1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Monsoon: समय से पहले मॉनसून ने दी दस्तक, बारिश के साथ शुरू हुई तेज हवाएं

Monsoon: समय से पहले मॉनसून ने दी दस्तक, बारिश के साथ शुरू हुई तेज हवाएं

देश में इस बार समय से पहले मॉनसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में समय से पहले दस्तक दी है, जिसके कारण वहां पर तेज और हल्की बारिश का शुरू हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Monsoon: देश में इस बार समय से पहले मॉनसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में समय से पहले दस्तक दी है, जिसके कारण वहां पर तेज और हल्की बारिश का शुरू हो गयी है। इसके साथ ही कई जगहों पर तेज हवाएं भी शुरू हो गयी हैं। ऐसे में अनुमान है कि, इस बार देश में जल्दी मॉनसून दस्तक दे देगा।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में पश्चिमी हवाओं की ताकत और गहराई बढ़ गई है। 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की रफ्तार 20 नॉट्स (लगभग 37 किमी/घंटा) से ज्यादा रही और कुछ क्षेत्रों में यह 4.5 किमी तक फैली रही।

समय से पहले आए मॉनसून को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से कहा गया कि, आने वाले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बाकी अंडमान-निकोबार द्वीप, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों में पहुंच सकता है। देखा जाए तो यह किसानों, खासकर खरीफ फसल की बुआई की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है।

 

पढ़ें :- Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...