Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Monsoon Special Recipes: बारिश की रिमझिम फुहार के बीच आलू की लच्छेदार पकौड़ी के साथ मौसम का लें मजा

Monsoon Special Recipes: बारिश की रिमझिम फुहार के बीच आलू की लच्छेदार पकौड़ी के साथ मौसम का लें मजा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जगह पर मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश की रिमझिम फुहार के बीच अगर घर में गर्मा गर्म पकौड़ियों की डिमांड न आये ऐसा हो ही नहीं सकता। इसलिए आज हम आपको आलू की लच्छेदार पकौड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जो बारिश के मजे को दोगुना कर देगी। तो चलिए जानते हैं आलू की लच्छेदार पकौड़ी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आलू की लच्छेदार पकौड़ी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

दो से तीन आलू, एक कप बेसन, हरी मिर्च, धनिया और पुदीना के पत्ते, आधा कप मैदा, लाल मिर्च कुटी हुई, धनिया पाउडर, दो से तीन प्याज, पालक बारीक कटे हुए नमक स्वादानुसार, अजवाइन एक चम्मच, हींग एक चुटकी, बेकिंग सोडा एक चुटकी।

क्रिस्पी लच्छा पकौड़ा बनाने की रेसिपी

सबसे पहले आलूओं को अच्छी तरह से धो लें। फिर इन आलूओं को बिना छिलका छीले ही पतला और लंबे आकार में काट लें।साथ में प्याज को छीलकर धो लें और लंबा लंबा लच्छा आकार देकर काट दें। अब इसमे बारीक कटा पालक इच्छानुसार मिला लें। साथ में बारीक कटा धनिया और पुदीना भी मिलाएं।बारीक कटी हरी मिर्च को भी डाल दें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब इसमे मसालों को मिक्स करें। मसालों में धनिया पाउडर डालें। साथ में अजवाइन, हींग, हल्दी, नमक मिक्स करें। एक चुटकी बेकिंग सोडा भी डाल दें। अब सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिक्सचर को गीला करने के लिए हाथों की मदद से बहुत थोड़ा-थोड़ा पानी डालें। जिससे सारी सब्जियां केवल भीग जाएं और एक दूसरे में लिपट जाएं।

ज्यादा पानी की वजह से पकौड़े क्रिस्पी नहीं बनेंगे। कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और फिर धीमी आंच पर तेल में डालकर फ्राई करें। हल्का सा पक जाने के बाद इन पकौड़ों को निकाल लें और दोबारा गर्म तेल में तलें। इससे पकौड़े बिल्कुल क्रिस्पी बनकर रेडी होंगे। बस तैयार हैं गर्मागर्म पकौड़ें।

Advertisement