1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Moradabad News: एंटी करप्शन टीम ने खनन कार्यालय से 20 हजार की घूस लेते कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Moradabad News: एंटी करप्शन टीम ने खनन कार्यालय से 20 हजार की घूस लेते कर्मचारी को किया गिरफ्तार

मुरादाबाद में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने खनन अधिकारी कार्यालय से एक संविदा कर्मी बाबू को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिट्टी डालने की अनुमति देने के नाम पर खनन अधिकारी द्वारा शिकायत कर्ता से 3 तीन लाख रुपये की डिमांड की गई। इसके बाद पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से कर दी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन द्वारा कार्यवाई की गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुरादाबाद। मुरादाबाद में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने खनन अधिकारी कार्यालय से एक संविदा कर्मी बाबू को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिट्टी डालने की अनुमति देने के नाम पर खनन अधिकारी द्वारा शिकायत कर्ता से 3 तीन लाख रुपये की डिमांड की गई। इसके बाद पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से कर दी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन द्वारा कार्यवाई की गयी।

पढ़ें :- सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर

मुंडापांडे के बुजपुर आशा निवासी मोहम्मद रफी ने बताया है कि उन्होंने पर्यावरण निदेशालय लखनऊ से मिट्टी डलवाने के ठेके की अनुमति ली थी। निदेशालय ने स्थानीय स्तर पर लेटर जारी करने का आदेश जारी किया था। लखनऊ से परमिशन मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने खनन अधिकारी राहुल सिंह से देने को कहा। इसके बाद 5 जुलाई को राहुल सिंह ने रफी को संविदा कर्मचारी शाहरुख से मिलने को कहा।

शाहरुख लेटर जारी करने के लिए तीन लाख की घूस मांगने लगा। शाहरुख ने जुलाई से अब तक कई बार फोन करके पैसे मांगे थे। परेशान होकर रफी ने 5 सितंबर को एंटी करप्शन से शिकायत की। तभी से एंटी करप्शन विभाग ने जिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर एक टीम का गठन किया गया। एंटी करप्शन टीम ने संविदा कर्मी बाबू शाहरुख को टैप करना शुरू कर दिया।

गुरुवार को एंटी करप्शन ने 20 हजार की घूस लेते उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम आरोपी शाहरुख को सिविल लाइंस थाने ले आयी, एन्टी करप्शन की टीम ने शाहरुख और खनन अधिकारी राहुल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एंटी करप्शन की टीम आरोपी शाहरुख को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट बरेली में पेश करेगी।

रिपोर्ट – रुपेश त्यागी

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...