1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Moradabad News: खूंखार कुत्ते ने एक साथ 6 लोगों पर किया हमला, एक की हालत नाजुक

Moradabad News: खूंखार कुत्ते ने एक साथ 6 लोगों पर किया हमला, एक की हालत नाजुक

मुरादाबाद जनपद में खूंखार कुत्ते का आतंक सामने आया है। खूंखार कुत्ते ने एक साथ 6 लोगों पर हमला किया है। कुत्ते के हमले में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Moradabad News: मुरादाबाद जनपद में खूंखार कुत्ते का आतंक सामने आया है। खूंखार कुत्ते ने एक साथ 6 लोगों पर हमला किया है। कुत्ते के हमले में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

पढ़ें :- सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर

घटना भगतपुर थाना इलाके के डूंगरपुर गांव से है, जहां पर लोग खेतों पर काम करने के लिए निकले थे। उसी दौरान एक खूंखार कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसमें विकांत, वीरपाल, छत्रपाल, लविका और ज्योति घायल हो गए। बताया जा रहा है, लविका और ज्योति यूपी पुलिस की तैयारी कर रही हैं। उसी के चलते दोनों दौड़ लगाने के लिए घर से निकली थीं। उसी दौरान ये घटना हुई। परिजन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां छत्रपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत के चलते छत्रपाल को कॉस्मेटिक सर्जन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्ट – रुपक त्यागी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...