1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MAHARAJGANJ:रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला मां-बेटे का शव,मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

MAHARAJGANJ:रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला मां-बेटे का शव,मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला मां-बेटे का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर कला गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में मां-बेटे का शव फंदे से लटका मिला। इसमें मां का शव जहां पंखे की कुंडी से लटका था, तो वहीं बेटे का शव मां की कमर में बंधी रस्सी से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्वजन ने फंदा काटकर दोनों को नीचे उतार दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

ग्रामवासी शेषमणि ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे वह खेत के कार्य से बाहर गया था। पत्नी वंदना और पांच वर्षीय बेटा कृष्णा उर्फ चिंटू घर पर थे। सुबह करीब 10:30 बजे वह घर लौटा तो देखा कि उसके घर का दरवाजा बंद था।

इसके बाद शोर मचाते हुए काफी प्रयास के बाद किसी तरह से दरवाजा तोड़कर वह अंदर घुसा तो देखा कि पत्नी पंखे में लगे फंदे के सहारे लटक रही थी। उसके कमर में बंधी एक रस्सी से पांच वर्षीय बेटे के गले में भी फंदा लगा था। इसके बाद उसने फंदा काटकर दोनों को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर सदर कोतवाल राहुल शुक्ला, सदर सीओ आभा सिंह के साथ फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई। पुलिस शेषमणि से पूछताछ कर मामले की जानकारी ले रही है। सदर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...