मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सास और दामाद के कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर परिवार में विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 45 वर्षीय महिला अपने 26 वर्षीय दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला के बच्चों ने जब इसका विरोध किया तो घर में विवाद बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर परिवार के सदस्यों से बातचीत की और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
पढ़ें :- मैनपुरी में दामाद और सास पुलिस के सामने शादी की जिद्द पर अड़े: महिला पांच बच्चों की मां है...
जानकारी के मुताबिक, महिला के पांच बच्चे हैं और उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद महिला और उसके दामाद के बीच कथित तौर पर नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि दामाद का महिला के घर और रिश्तेदारी में आना-जाना था। कुछ समय पहले उसके महिला के घर पहुंचने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को दोनों के कथित संबंधों की जानकारी हुई।
मैनपुरी : 5 बच्चों की मां को अपने दामाद से प्यार हो गया। दोनों चोरी छुपे मिलते रहते थे, लेकिन अब मामला उजागर हुआ तो बवाल मच गया। दामाद और सास एक साथ रहना चाहते है लेकिन बच्चे इसको खिलाफ है।
दोनों लोग एक रिश्तेदारी गए थे, जानकरी होने पर महिला के बच्चे ने हंगामा कर दिया। दोनों… pic.twitter.com/cxozvdqKLS
पढ़ें :- जम्मू में सनसनीखेज वारदात, 35 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से मौत
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 16, 2026
बच्चों ने किया विरोध
सास और दामाद के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद महिला के बच्चों ने इसका विरोध किया। परिवार के लोगों का कहना था कि महिला और उसका दामाद अलग हो जाएं और इस रिश्ते को खत्म करें। हालांकि, दोनों के अलग होने को तैयार नहीं होने की बात सामने आई। महिला कथित तौर पर दामाद के साथ रहने की जिद पर कायम रही।
विवाद के बाद पहुंची पुलिस
परिवार के बीच विवाद बढ़ने पर घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों से बातचीत की। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। वहां भी काफी देर तक समझाइश और बातचीत का दौर चला।
पढ़ें :- कश्मीरी हिंदुओं को मिलेंगे 6,000 फ्लैट: 5,176 बनकर तैयार, अब सरकार की तरफ से घर की चाबी मिलने का इंतजार
पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, किसी भी पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी। इसके चलते फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले को पारिवारिक विवाद के तौर पर देख रही है।