भोपाल। भाजपा नेत्री और भाेपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Bhopal MP Sadhvi Pragya Singh Thakur) की मां सरला सिंह का रविवार सुबह 87 वर्ष की उम्र में निधन हाे गया। वे लंबे समय से बीमार थी और भाेपाल में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व सांसद की मां सरला सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा साेमवार सुबह 10 बजे भोपाल के 74 बंगला स्थित आवास बी-29 से भदभदा विश्राम घाट के लिए निकलेगी।
पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान
मां के निधन की खबर सुनकर पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के समर्थक, बीजेपी और संघ कार्यकर्ता उनके निवास पर आ जुटे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (State President VD Sharma) ने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) का परिवार मूल रूप से भिंड जिले के लहार का रहने वाला है। प्रज्ञा के पिता चंद्रपाल सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे। पिता के संघ में होने के चलते प्रज्ञा भी आरएसएस से जुड़ गई। प्रज्ञा के पिता का करीब 12 साल पहले निधन हो गया था। उनकी मां कुछ समय से भोपाल में ही उनके साथ रहने लगी थी। प्रज्ञा ठाकुर चार बहनें और एक भाई हैं, जिसमें बहनें उपमा, उत्तमा और प्रतिभा व भाई का नाम पुष्य मित्र हैं।