1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. MP Liquor Price Hike : मध्यप्रदेश में महंगी होगी शराब, राज्य सरकार 10 प्रतिशत वैट बढ़ाने का ले सकती है फैसला

MP Liquor Price Hike : मध्यप्रदेश में महंगी होगी शराब, राज्य सरकार 10 प्रतिशत वैट बढ़ाने का ले सकती है फैसला

मध्य प्रदेश में शराब के दाम 10 प्रतिशत बढ़ सकते हैं। वजह यह है कि राज्य सरकार ने शराब पर 10 प्रतिशत वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) बढ़ाने का निर्णय लिया है। उदाहरण के लिए शराब पर वैट 350 रुपये प्रूफ लीटर था, 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर यह 385 रुपये प्रूफ लीटर हो जाएगा। बता दें कि एक लीटर के बराबर एक प्रूफ लीटर होता है।

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश में शराब के दाम 10 प्रतिशत बढ़ सकते हैं। वजह यह है कि राज्य सरकार ने शराब पर 10 प्रतिशत वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) बढ़ाने का निर्णय लिया है। उदाहरण के लिए शराब पर वैट 350 रुपये प्रूफ लीटर था, 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर यह 385 रुपये प्रूफ लीटर हो जाएगा। बता दें कि एक लीटर के बराबर एक प्रूफ लीटर होता है।

पढ़ें :- बजाज ग्रुप में बड़ा बदलाव: राजीव बजाज छोड़ेंगे बजाज फिनसर्व का बोर्ड, जानिए क्या है वजह

हालांकि, वैट बढ़ाने के साथ ही आबकारी विभाग (Excise Department) ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शराब निर्माता कंपनी मनमाने तरीके से शराब का मूल्य नहीं बढ़ा सकेंगी। दरअसल, शराब निर्माता कंपनी का तर्क होता है कि उनकी शराब विभिन्न राज्यों में विक्रय की जाती है। ऐसे में दूसरे राज्यों से तुलना कर शराब की कीमत में वृद्धि की जाती है। लेकिन अब शराब की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और (MRP) मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में शराब पर वैट और कीमत की तुलना कर जो राज्य के अनुकूल होगा, उसके आधार पर ही शराब का मूल्य तय किया जाएगा। मध्य प्रदेश में 21 जिलों में शराब ठेकों की 100 प्रतिशत नीलामी की जा चुकी है। 81 समूहों ने शराब के ठेके उठाए हैं। अब 31 जिलों में शराब के ठेके होना है। नीलामी की प्रक्रिया के बावजूद जबलपुर और दमोह सहित अन्य जिलों में ठेके नहीं उठ पा रहे हैं। यहां ई-टेंडरिरंग और बिडिंग से नीलामी की जाएगी।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...