1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. MPSC Recruitment: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने पशुधन विकास अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर के 3511 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

MPSC Recruitment: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने पशुधन विकास अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर के 3511 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने पशुधन विकास अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर के 3511 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Maharashtra Public Service Commission Recruitment: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने पशुधन विकास अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर के 3511 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पढ़ें :- महाराष्ट्र के सरकारी आश्रम मे 82 बच्चों का आधा सिर मुंडवाया गया, बच्चों के खेलने की वजह से नाराज हो गए अधीक्षक

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

पशुधन विकास अधिकारी :

वेटरनरी साइंस या वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी में बैचलर डिग्री

असिस्टेंट प्रोफेसर 

संबंधित क्षेत्र में एमडी, एमएस, डीएनबी या पीएचडी की डिग्री
मेडिकल कॉलेज से सीनियर रेजिडेंट का एक साल का अनुभव

एज लिमिट

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 40 साल

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • इंटरव्यू

सैलरी 

  • पशुधन विकास अधिकारी : 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700 – 1,82,200 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • ‘ऑनलाइन एप्लिकेशन’ पर क्लिक करें।
  • पदों पर आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रखें।

पढ़ें :- Nobel Prize 2026 : दिमागी कोशिकाओं को कंट्रोल करने की तकनीक पर शोध के लिए जर्मनी-अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...