Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘मुझे माफ करना, मुझे तुम्हारी…,’ सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फोन कर मांगी माफी; दोनों के बीच क्या हुई बात?

‘मुझे माफ करना, मुझे तुम्हारी…,’ सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फोन कर मांगी माफी; दोनों के बीच क्या हुई बात?

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Entertainment World: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ एक ही दिन यानी 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर सलमान ने खुद श्रद्धा से बात की और उनसे माफी भी मांगी।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने मुश्किल वक्त में 'जोश' के को-स्टार शरद कपूर को किया फोन, बोले- 'तुम्हें जो करना है वो करो, मैं मदद के लिए तैयार हूं'

हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में सलमान खान ने दोनों फिल्मों की रिलीज डेट टकराने पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट 4 दिसंबर घोषित की थी, तब उन्हें जानकारी नहीं थी कि श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। सलमान ने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता तो वह अपनी फिल्म की रिलीज के लिए कोई दूसरी तारीख चुनते।

एक्टर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने खुद श्रद्धा कपूर को फोन किया और कहा, ‘मुझे माफ करना, मुझे तुम्हारी फिल्म के बारे में पता नहीं था।’ सलमान ने यह भी कहा कि उन्होंने श्रद्धा को अपने सामने बड़े होते हुए देखा है, इसलिए उन्हें इस बात का काफी बुरा लगा।

श्रद्धा के जवाब से खुश हुए सलमान

सलमान खान ने बताया कि श्रद्धा कपूर ने बेहद अच्छे अंदाज में उनकी बात का जवाब दिया। श्रद्धा ने कहा ‘नहीं- नहीं सर, यहां दोनों ही फिल्मों के लिए बहुत उम्मीद है।’ श्रद्धा का जवाब सुनकर सलमान खुश हो गए। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है और वह भी चाहते हैं कि दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें।

पढ़ें :- Entertainment News: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने गाया गायत्री मंत्र, वीडियो देख फैंस हुए मंत्रमुग्ध

इतना ही नहीं, सलमान ने दर्शकों से श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ देखने की अपील भी की। इससे पहले वह फिल्म का पोस्टर शेयर कर श्रद्धा का समर्थन कर चुके हैं।

‘मातृभूमि’ में दिखेगी गलवान घाटी की कहानी

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसकी कहानी गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 20 नवंबर और फिर 27 नवंबर रखने पर विचार हुआ था, लेकिन अब इसे 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ‘मातृभूमि’ के बाद अपनी अगली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक एक्शन फिल्म होगी और अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है।

पढ़ें :- दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया बदतमीज! बोलीं- 'ना बात करने की तमीज, साथ काम करना बुरे सपने जैसा....
Advertisement