1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mukhtar Ansari: पिता मुख्तार के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया अब्बास अंसारी, पत्नी आफ्शां भी नहीं पहुंची

Mukhtar Ansari: पिता मुख्तार के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया अब्बास अंसारी, पत्नी आफ्शां भी नहीं पहुंची

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। शुक्रवार पोस्टमार्टम के बाद आज मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान मुख्तार के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वहां पर लोग जुटे हुए थे लेकिन आफ्शां और बेटे अब्बास अंसारी को आखिरी दीदार करने का मौका नहीं मिला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mukhtar Ansari: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। शुक्रवार पोस्टमार्टम के बाद आज मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान मुख्तार के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वहां पर लोग जुटे हुए थे लेकिन आफ्शां और बेटे अब्बास अंसारी को आखिरी दीदार करने का मौका नहीं मिला।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

आफ्शां को गिरफ्तारी का डर था तो अब्बास को कोर्ट से इजाजत नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि, पिता की मौत की खबर सुनने के बाद अब्बास अपने बैरक में फूट फूटकर खूब रोया। उधर, आफ्शां अंसारी के पहुंचने की आशंका में गाजीपुर में पुलिस अलर्ट पर थी। आफशां पर 11 केस दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रही हैं। पुलिस और खुफिया विभाग आफ्शां अंसारी की तलाश में जुटी हुई थी। हालांकि, मुख्तार के शव के गाजीपुर पहुंचने से लेकर उसके सुपुर्द-ए-खाक होने तक आफशां कहीं नज़र नहीं आईं।

दिल का दौरा पड़ने से गई जान
पोस्टमार्टम के बाद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, मुख्तार को अटैक आठ-सवा आठ बजे के आसपास पड़ा था। यहीं वह समय था, जब जेल में मुख्तार का चेकअप अधिकारियों के सामने किया जा रहा था। उसकी बेहोशी की हालत देखकर करीब 8:30 बजे उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिवार ने इस पर सवाल उठाया था।

 

 

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...