1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Mukhtar Ansari Post Mortem : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि मुख्‍तार की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। मुख्तार की मौत के बाद शुक्रवार को गाजीपुर में काली बाग कब्रिस्तान में उसके सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी चल रही है। वहीं, बांदा मे मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। पांच सदस्यीय डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

जानकारी के मुताबिक, मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी बांदा मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल पहुंचा है। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी। 2 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा, जिसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद एंबुलेंस से मुख्तार का शव गाजीपुर ले जाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एंबुलेंस के चालक मनोज कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से तय रूट से जाएंगे। वाहन में चार स्वजन के भी बैठने की व्यवस्था है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...