1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Mumbai Won Ranji Trophy : मुंबई ने तोड़ा विदर्भ के फैंस का दिल, 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

Mumbai Won Ranji Trophy : मुंबई ने तोड़ा विदर्भ के फैंस का दिल, 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

Mumbai Won Ranji Trophy : मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ को 169 रन से मात दी है। इसी के साथ मुंबई ने रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। इस ख़िताबी मैच में मुंबई ने विदर्भ के सामने 538 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन विदर्भ की टीम खेल के पांचवें दिन 368 रनों पर ऑल आउट हो गयी। इस तरह से मुंबई ने 8 साल बाद फिर रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Mumbai Won Ranji Trophy : मुंबई (Mumbai) ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल (Ranji Trophy final) में विदर्भ (Vidarbha) को 169 रन से मात दी है। इसी के साथ मुंबई ने रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। इस ख़िताबी मैच में मुंबई ने विदर्भ के सामने 538 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन विदर्भ की टीम खेल के पांचवें दिन 368 रनों पर ऑल आउट हो गयी। इस तरह से मुंबई ने 8 साल बाद फिर रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

पढ़ें :- सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश तेज, CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

रणजी ट्रॉफी के फाइनल (Ranji Trophy final)  मैच में 538 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विदर्भ (Vidarbha) ने एक समय अपने चार विकेट 133 रनों के स्कोर पर खो दिए थे। इसके बाद करुण नायर और कप्तान अक्षय वाडकर के बीच पांचवें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई। मुशीर खान (Musheer Khan) ने नायर को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया। करुण नायर के आउट होने के बाद अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे ने मिलकर छठे विकेट के लिए 130 रनों की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप ने विदर्भ को मुकाबले में वापस लौटाया। हालांकि, पांचवें दिन दूसरे सत्र में मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए विदर्भ की दूसरी पारी 368 रनों पर समेट दिया। वाडकर ने 102 और हर्ष दुबे ने 65 रन बनाए। तनुष कोटियान ने मुंबई के लिए चार और मुशीर खान ने दो विकेट लिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...