1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुस्लिम समुदाय ने दिखाया आपसी सहयोग का उदाहरण, मृत शरीर रखने के लिए खरीदा फ्रीजर बॉक्स

मुस्लिम समुदाय ने दिखाया आपसी सहयोग का उदाहरण, मृत शरीर रखने के लिए खरीदा फ्रीजर बॉक्स

मुस्लिम समुदाय ने दिखाया आपसी सहयोग का उदाहरण, मृत शरीर रखने के लिए खरीदा फ्रीजर बॉक्स

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा कस्बे के परसोहिया मोहल्ले स्थित एक मदरसे में आज एक सराहनीय और मानवीय पहल देखने को मिली, जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी सहयोग से एक फ्रीजर बॉक्स (मृत शरीर रखने हेतु) खरीदा और उसे समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इस अवसर पर मदरसे में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक नेता वसीम खान का फूल-मालाओं से स्वागत कर समुदाय के लोगों ने आभार प्रकट किया।

जानकारी के अनुसार, अल्पसंख्यक समुदाय के जागरूक नेता वसीम खान ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर यह पहल की। उन्होंने बताया कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या अधिक है, फिर भी शव को सुरक्षित रखने के लिए कोई फ्रीजर उपलब्ध नहीं था।

वसीम खान ने बताया,”रात्रि में किसी की मृत्यु हो जाने पर शव को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ या अन्य अस्थायी साधनों का सहारा लेना पड़ता था, जो न केवल कठिन था बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी नहीं था। इसी जरूरत को महसूस करते हुए समाज के सहयोग से हमने यह फ्रीजर खरीदा है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फ्रीजर अब पूरे समुदाय की सेवा में निःशुल्क उपलब्ध रहेगा, जिससे कोई भी परिवार आवश्यकता पड़ने पर इसका लाभ ले सकेगा।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

 “हमारा मकसद समाज के दुख की घड़ी में उसके साथ खड़ा रहना है। यह फ्रीजर सेवा पूरी कौम के लिए समर्पित है,” – वसीम खान

इस मौके पर मोहल्ले के गणमान्य नागरिक जैसे मनऊर हुसैन, जावेद, वकील अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और इस पहल की भूरी-भूरी सराहना की।

यह पहल क्यों खास है?

यह सामुदायिक एकता और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

एक स्थानीय आवश्यकता को स्थायी समाधान के रूप में प्रस्तुत करता है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

इससे दूसरे समुदायों को भी प्रेरणा मिलती है कि कैसे मिलकर समाज की बेहतरी के लिए काम किया जा सकता है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...